धूल-प्रदूषण से ऐसे करें अपनी स्किन का बचाव
आज के समय में भले ही आप अपनी त्वचा का कितना ही ध्यान रख लें, लेकिन तेजी से बढ़ रहे धूल और प्रदूषण की वजह से त्वचा पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। प्रदूषण की वजह से त्वचा पर एलर्जी, खुजली और रैशेज जैसी परेशानी भी होती रहती है। इसके साथ ही समय से पहले अधिक उम्र का प्रभाव, झुर्रियां, झाइयां, खुजली और त्वचा से संबंधी अन्य परेशानियां प्रदूषण की वजह से ही सामने आती हैं।
ऐसे में ज्यादातर लोग पार्लर में जाकर स्किन केयर कराते रहते हैं। ये स्किन केयर काफी महंगे होते हैं। इसी के चलते ये कराना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर आप भी स्किन केयर पर ज्यादा पैसा खर्च करना नहीं चाहते तो अपनी त्वचा का ध्यान रखकर इसका बचाव कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको धूल और प्रदूषण से बचाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
सफाई है जरूरी
धूल के कण त्वचा में अंदर तक चले जाते हैं। ऐसे में त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई सही से होना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लींजर की मदद से दिन में दो बार अपनी त्वचा की सही से सफाई अवश्य करें।
समय-समय पर करें एक्सफोलिएट
स्मूथ त्वचा के लिए इसे समय-समय पर एक्सफोलिएट जरूर करें। वैसे तो इसके लिए आपको बाजार में तमाम तरह के स्क्रब भी मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसके लिए घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेशियल मास्क का करें इस्तेमाल
हफ्ते में कम से कम एक बार फेशियल मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। ये प्रदूषण की वजह से डैमेज चेहरे को सही करने का काम करता है।
फेशियल ऑयल करें इस्तेमाल
चेहरे पर अगर आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करेंगे, तो ये हानिकारक तत्वों को चेहरे के पोर्स में जाने से रोकेगा।
शीट मास्क देगा राहत
घर के बाहर के धूल और प्रदूषण से चेहरा काफी ड्राई हो जाता है। ऐसे में समय-समय पर शीट मास्क का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा को काफी राहत मिलेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित