जल संकट को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ 52 स्थानों पर विरोध
नई दिल्ली । न पानी की समस्या दूर हो रही है और न ही इसे लेकर राजनीति में कोई कमी आ रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे को आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में प्रदर्शन किया था। सोमवार को 52 स्थानों पर प्रदर्शन की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार की जल मंत्री भाजपा पर पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रही हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, दिल्ली सरकार पाइपलाइनों में रिसाव ठीक करने और पानी की चोरी रोकने में असफल रही है। इस समस्या को दूर करने की जगह जल मंत्री आतिशी भाजपा पर रिसाव का आरोप लगाने की कोशिश कर रही हैं। यह निंदनीय है। आप सरकार को अपना काम करना चाहिए। अपनी नाकामी छिपाने के लिए वह भाजपा पर तथ्यहीन आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया सोमवार को सुबह 9.30 से 11 बजे तक भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार की रिसाव और पानी की चोरी को रोकने में विफलता के विरोध में शहर में 52 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा सांसद, विधायक, पदाधिकारी, पार्षद आदि विरोध प्रदर्शनों में सम्मिलित होंगे।
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की