राहुल गांधी बोले - विरोध करने पर आती है ईडी-आईटी-सीबीआई
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश में केवल कुछ ही लोगों को व्यवस्था से फायदा हो रहा है जबक दूसरे लोग करों का भुगतान कर रहे और भूख से उनकी जान जा रही है। अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि अगर लोग किसी चीज के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने दावा किया कि हिंसा हो रही है और नफरत फैलाई जा रही है क्योंकि देश में चौबीसों घंटे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह इस हद तक हो चुका है कि लोग इसके आदी हो गए हैं और अब उन्हें इसका अहसास भी नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, आपको (लोगों को) दिन में तीन बार खुद से एक सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आपको हर दिन देश के कोष से कितना पैसा मिल रहा है? आपके दिन भर के संघर्ष और प्रयासों के बाद आपको कितना रिटर्न मिल रहा है? 10 दिनों में आपको पता चल जाएगा कि एक सिस्टम आपको धोखा दे रहा है और प्रधानमंत्री इसके शीर्ष पर हैं। उन्होंने कहा, उस व्यवस्था में पिछड़े, दलित और आदिवासी तथा सामान्य वर्ग के गरीबों की 73 प्रतिशत आबादी में से कोई भी व्यक्ति नहीं है। उस व्यवस्था में 100-200 से लेकर 1000-2000 को फायदा हो रहा है और बाकी लोग सिर्फ देख रहे हैं, भूख से मर रहे हैं और जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर