ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान
वहीं, पंजाब के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली में पहले आठ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, मौसम विभाग ने अब मंगलवार यानी नौ जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
दिल्ली में बारिश के बाद मिलेगी राहत
बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा। ऐसे में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी का भी अनुमान है। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। आईएमडी के अनुसार अगले छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
वहीं, गौतमबुद्धनगर सहित पश्चिमी यूपी में 10 जनवरी से लंबे इंतजार के बाद दिन में अच्छी धूप रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सर्द दिन और कोहरे की यह स्थितियां 24 घंटे तक और बने रहने के आसार हैं।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिला में दो दिन धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 जनवरी तक हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने ठंड से आगामी दिनों में भी राहत न मिलने की संभावना जताई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित