रामलला को शुभ मुहूर्त में बंधेगी राखी
अयोध्या । रक्षाबंधन पर रामलला और चारों भाइयों के लिए श्रद्धालुओं ने देशभर से रंग-बिरंगी और रेशम की राखियां भेजी हैं। मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि शृंगी ऋषि बाबा महोत्सव संस्थान ने स्वयंसेवी महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां रामलला के लिए भेजी हैं। इन्हें मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि शृंगी ऋषि आश्रम में ही प्रभु राम की बहन शांताजी का भी मंदिर है। ऐसे में इस गांव की महिलाएं खुद को रामलला की बहन मानकर उनके लिए राखी भेजती हैं। इन राखियों को रक्षाबंधन पर रामलला और तीनों भाइयों को बांधा जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव की महिलाओं और शृंगा आश्रम की तरफ से 56 भोग का प्रसाद भी भेजा है।
मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास शास्त्री ने रामलला की ओर से भेंट स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित मुहूर्त में रामलला को राखी बांधी जाएगी। वहीं शृंगी ऋषि आश्रम के पुजारी महेंद्र दास गोस्वामी ने कहा कि देशवी शांता चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ की पुत्री थीं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को शृंगी ऋषि आश्रम से दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ रक्षासूत्र यात्रा निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि महाराज दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए मखौड़ा धाम में शृंगी ऋषि ने पुत्रेष्ट यज्ञ कराया था। दूसरी ओर करीब 15 दिन से चल रहा सावन झूला महोत्सव की रौनक चरम पर है। रक्षाबंधन के दिन इस पर विराम लग जाएगा। अयोध्या के करीब 5 हजार मंदिरों में झूलनोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार मध्य रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर