15 फरवरी तक बन जाएगी राम दरबार की मूर्ति
अयोध्या । राम मंदिर के भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर में लगने वाले राम दरबार की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगी। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- राम दरबार की मूर्ति ही नहीं बल्कि बाकी 7 मंदिरों की मूर्तियों, परकोटे में 6 मंदिरों की मूर्तियां, पीएफसी में तुलसी दास जी की मूर्ति का का निरीक्षण जयपुर में किया गया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ स्नान के कारण राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। महाकुंभ स्नान के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और 2 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन राम लला के दर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है और कुछ कार्य रोक भी दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा- 8 फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य में दोबारा गति आने की उम्मीद है।
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात