राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती
अयोध्या|राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मणिराम दास छावनी स्थित उनके निवास पर डॉक्टरों की एक टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि बढ़ती ठंड और गलन के कारण उन्हें सीने में जकड़न और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी। उनकी उम्र और पुरानी बीमारियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और उनके अनुयायियों ने बिना देरी किए उन्हें लखनऊ रेफर करने का फैसला लिया।
लखनऊ मेदांता में डॉक्टरों की टीम तैयार
महंत नृत्य गोपाल दास को एम्बुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया जा रहा है। मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के विशेषज्ञों को पहले ही सूचित कर दिया गया है और वहां उनके इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
शंकराचार्य क्यों लिख रहे? अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा गया
भक्तों और संतों में चिंता की लहर
महंत जी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अयोध्या के संत समाज और देश-दुनिया में फैले उनके करोड़ों भक्तों में चिंता की लहर दौड़ गई है। हनुमानगढ़ी के संतों और राम मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पहले भी मेदांता में चला इलाज
बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और समय-समय पर उन्हें रूटीन चेकअप और इलाज के लिए मेदांता लाया जाता रहा है। 80 वर्ष से अधिक की आयु होने के कारण उनका स्वास्थ्य अक्सर संवेदनशील बना रहता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित