दिल्ली के फूलों से महकेगी रामलला की नगरी अयोध्या
नई दिल्ली । 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली के फूल मंडी में गजब का उत्साह है। स्थिति यह है कि रामलला की नगरी अयोध्या को अलग-अलग फूलों से सजाने के लिए दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी से खूब डिमांड आ रही है। इसकी वजह से हर रोज एक से दो ट्रक अयोध्या भेजी जा रही है। अयोध्या से हाई डिमांड के चलते मंडी में फूलों की मारामारी मच गई है और फूल के दाम भी बढ़ गए हैं। दावा है कि आने वाले दिनों में फूलों की कीमत और बढ़ सकती है। गाजीपुर फूल मंडी के कारोबारी किशन कुमार सैनी ने बताया कि अयोध्या को सजाने के लिए अलग-अलग व्यापारियों को फूलों की सप्लाई के लिए ठेका दिया गया है। लेकिन डिमांड हाई होने के चलते अन्य व्यापारियों से भी संपर्क कर दिल्ली से फूल अयोध्या भेजे जा रहे हैं। हर दिन करीब दो ट्रक फूल भेजे जा रहे हैं। इसकी वजह से मंडी में फूलों की मारामारी मची हुई है। नतीजतन, गुलाब से लेकर गेंदा और अशोक के पत्तों की लड़ी की कीमत बढ़ गई है। इसके अलावा 20 और 21 जनवरी को दिल्ली से लेकर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, लखनऊ समेत कई शहरों से हाई डिमांड आ रही है। किशन के मुताबिक, डिमांड के चलते गुलाब के फूल की कीमत 200 रुपये प्रति किलो है। इसमें 100 रुपये की उछाल आई है। इसके अलावा कलकत्ता से आने वाले गेंदा फूल में 100 रुपये 150 रुपये की उछाल आई है। अशोक के पत्ते की लड़ी की भी काफी डिमांड है। इसमें प्रति दर्जन 20 रुपये की तेजी आई है। मंडी में एक लड़ी की कीमत 50 रुपये है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित