रवीना टंडन बेटी राशा के साथ दर्शन करने पहुंचीं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। एक्ट्रेस अपनी अपडेट अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब रवीना टंडन हाल ही में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंचीं।
रवीना टंडन ने अब सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर विजिट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी नजर आईं।
राशा और रवीना ने किए दर्शन
रवीना टंडन की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच एक्ट्रेस ने भगवान का आशीर्वाद लेने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। जहां पूरे भक्ति भाव से उन्होंने बेटी के साथ मंदिर के दर्शन किए। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंजिर विजिट के वीडियो में रवीना टंडन ने दर्शन के दौरान कई सारे पर शेयर किए। वीडियो में एक्ट्रेस क्रीम कलर की सिल्क साड़ी में नजर आईं। वहीं, राशा थडानी ब्राइट पिंक कलर के सलवार- कमीज में दिखाई दीं।
भक्ति में डूबीं रवीना और राशा
रवीना टंडन और राशा थडानी माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए और हाथ में पूजा की थाली लिए पहुंचीं। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ पूजा के दौरान की भी कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें रवीना और राशा, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कैप्शन में लिखा, "सोमनाथ! ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || हर हर महादेव!"
कब स्ट्रीम होगी कर्मा कॉलिंग
कर्मा कॉलिंग की बात करें तो ये अमेरिकन सीरीज रिवेंज पर आधारित है। रवीना टंडन के साथ कर्मा कॉलिंग में वरुण सूद, विक्रमजीत विर्क, वालुस्चा डी सूसा, गौरव शर्मा, विराफ पटेल, एमी ऐला और भी शामिल हैं। वेब सीरीज 26 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
डेब्यू की तैयारी में राशा
राशा थडानी भी मां के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रही हैं। वो भी रवीना टंडन की तरह एक्टिंग में करियर बनाने जा रही है। इन दिनों राशा बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ राशा डेब्यू करेंगी। ये अमन देवदन का भी बॉलीवुड डेब्यू होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित