लंबे इंतजार के बाद राहत, पुलिसकर्मियों की छुट्टी बहाल
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है. DGP ने त्योहारों के कारण 18 मार्च को यह प्रतिबंध लगाया था. पूरे प्रदेश भर की पुलिस पर यह रोक लगाई गई थी. जिसके अनुसार केवल विशेष या आपातकालीन स्थितियों में ही वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी से छुट्टी मिलती थी।
एमपी पुलिस के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है. पुलिस हेडक्वार्टर ने अवकाश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिबंध लगाया गया था. डीजीपी ने आगामी आदेश तक के लिए अवकाश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
18 मार्च को लगाया गया था प्रतिबंध
डीजीपी ने 18 मार्च को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा कि तत्काल प्रभाव से कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति से छुट्टी नहीं ले पाएगा. छुट्टी केवल और केवल इमरजेंसी स्थिति में ही मिलेगी. वह भी किसी बड़े पुलिस अधिकारी के मंजूरी के बाद. पुलिस अधिकारी ने यह निर्णय प्रदेश के अंदर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया था. क्योंकि एक साथ कई त्योहार आने वाले थे. आदेश के अनुसार ईद, रामनवमी त्योहार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट पर रहेगा।
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
मौके से लग्जरी कार और कई महंगे गैजेट्स बरामद