रेल यात्रियों को मिली राहत, देरी से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में आई कमी
नई दिल्ली। रेल यात्रियों को बुधवार को कुछ राहत मिली है। देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों की संख्या मंगलवार सुबह 55 से अधिक थी और पांच ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया था। वहीं, बुधवार को देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों की संख्या कम होकर 25 रह गई है।सिर्फ हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1.35 घंटे की देरी से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलेगी।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होने से परेशानी दूर होगी। कोहरा अधिक पड़ने से दृश्यता कम हो जाती है जिससे ट्रेनें धीमी गति से चलती हैं। कोहरे के कारण फरवरी तक 60 से अधिक ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कई ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम