रोडवेज का फैसला पड़ा भारी, फरीदाबाद–उत्तराखंड रूट पर बस सेवा ठप
फरीदाबाद|फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो से हरिद्वार और देहरादून के लिए जाने वाली बस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने दोनों बसों को बंद करने की वजह यात्रियों की संख्या कम होना बताई है। बस बंद होने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना दो बसें हरिद्वार जाने के लिए निकलती थीं। यहां से पहली बस सुबह 5:30 बजे रवाना होती है। वहीं दूसरी बस रात को 8 बजे हरिद्वार के लिए जाती है, लेकिन अब केवल सुबह की 5:30 बजे रवाना होने वाली बस की सेवा ही लोगों को मिल पा रही है, क्योंकि रोडवेज द्वारा रात 8 बजे हरिद्वार जाने वाली बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। देहरादून जाने वाली बस को भी पिछले कई दिन से बंद किया हुआ है। यह बस भी बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह 9 बजे निकलती थी। बस बंद होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनेगी नई स्लिप रोड
बल्लभगढ़ से देहरादून रूट पर केवल एक ही बस चल रही थी। देहरादून जाने वाली बस वाया एनआईटी, सराय काले खां, कश्मरी गेट, रुड़की से होते हुए देहरादून जाती थी। देहरादून बस बंद होने से मसूरी की ओर जाने वाले यात्री भी बेहद परेशान है। बल्लभगढ़ बस डिपो के अलावा पलवल बस डिपो से भी दो बसों का संचालन हरिद्वार के लिए किया जा रहा है। जिसमें पहली बस सुबह 5:30 बजे चलाई जा रही है। दूसरी बस सुबह 11:30 बजे चलाई जा रही है। दोनों बसें बल्लभगढ़ बस डिपो से जाती है। लोग इन बसों में भी सफर कर सकते हैं। बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह साढ़े 5 बजे हरिद्वार के लिए बस चलेगी।
यात्री बोले, रोडवेज को करनी चाहिए व्यवस्था
ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि रात के समय जाने वाली बस में सवारियों की संख्या बेहद कम रह जाती है। हरिद्वार के लिए रात में जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है। जिन यात्रियों को हरिद्वार जाना है, वह सुबह की बस से हरिद्वार जा सकते हैं। देहरादून जाने वाली बस को भी सवारियों की संख्या कम होने के चलते बंद किया गया है। यात्री एडवोकेट विकास दलाल, योगेश बंसल और विक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून और हरिद्वार के लिए बस बंद करने से काफी परेशानी हो रही है। रोडवेज प्रबंधन को जल्द फिर से बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित