बांग्लादेश के खिलाफ रोहित का बल्ला रहा खामोश, टीम को पड़ा भारी!
भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि अब तक असरदार साबित हो रहा है। बांग्लादेश की तेज तर्रार बॉलिंग ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली आउट होकर वापसी पविलियन लौट गए हैं। 30 रन के अंदर-अंदर मेजबान टीम के 3 विकेट गिर गए। बांग्लादेश ने सबसे पहले रोहित शर्मा को आउट किया। एक बार फिर रोहित का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में खामोश रहा।
37 साल के रोहित फिर हुए फ्लॉप
37 साल के रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में खामोश रहा। हिटमैन महज 19 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले हिटमैन ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 3 टेस्ट की 3 पारियों में सिर्फ 33 रन बनाए थे। बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ रोहित की अब भी बड़ी पारी आना टेस्ट में बाकी है। रोहित को आउट बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने किया। हसन ने उन्हें स्लिप्स में कप्तान नजमुल शांटो के हाथों कैच आउट करवाया। बाहर की गेंद पर हिटमैन फिर फंस गए। बता दें कि इससे पहले पारी के चौथे ओवर में रोहित शर्मा LBW आउट होते-होते बचे थे। बांग्लादेश ने रिव्यू लिया था। लेकिन अंपायर्स कॉल के चलते रोहित बच गए।
हसन महमूद ने चटकाए तीन विकेट
चेन्नई टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में हसन महमूद ने कमाल का स्पेल डाला। उन्होंने रोहित शर्मा को तो आउट किया ही। साथ ही शुभमन गिल और विराट को भी पविलियन का रास्ता दिखा दिया। उनके सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए।
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आदिमानव के प्रतीकों में दिखी संगठित भाषा के संकेत
CG Weather Update: बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें रायपुर का हाल
Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उलटफेर? जानें आज टंकी फुल कराना कितना पड़ेगा भारी