रेलवे स्टेशन पर गलती से चली गोली में आरपीएफ जवान की मौत, यात्री घायल
रायपुर | छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) का सर्विस हथियार गलती गोली चल जाने से एक जवान की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी।जानकारी के मुताबिक, जब कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे, तो उनका सर्विस हथियार गलती से चल गया और एक गोली उनकी छाती में लगी। उन्होंने बताया कि एक यात्री की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो ऊपरी बर्थ पर सो रहा था, उसके पेट में भी चोटें आईं।उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कांस्टेबल की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था और मामले की जांच जारी है।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11