हुमा कुरैशी के भाई की हत्या पर बवाल, आप नेता का BJP पर निशाना
दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हर दिन कोई न कोई वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला निजामुद्दीन इलाके में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या से जुड़ा है। जिसके बाद दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आया है। सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में हुई कांग्रेस सांसद से चेन स्नैचिंग की वारदात पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले लुटियन जोन के चाणक्यपुरी में एक सांसद की चेन छीन ली गई। चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग और कार में तोड़फोड़ करके चोरी करना इतना आम हो गया है कि लोगों ने अब शिकायत दर्ज कराना बंद कर दिया है। हत्या, बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों को बस एक ही काम दिया गया है, आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाना है।
वहीं बीती रात दिल्ली के भोगल में जंगपुरा निवासी आसिफ कुरैशी की स्कूटर पार्किंग को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। आसिफ कुरैशी फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि एक आरोपी ने पीड़ित के सीने पर किसी नुकीली चीज से हमला किया था। जिससे पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय उज्ज्वल और 18 वर्षीय गौतम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि