Alert! दिल्ली में 1 जुलाई से बदल रहा नियम, इन गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरने से पहले हो जाएं अपडेट
दिल्ली में 1 जुलाई से पुराने डीजल और पेट्रोल गाड़ियों पर सख्ती शुरू हो रही है. अब 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा. यानी अब ऐसी गाड़ियां न तो सड़कों पर दौड़ेंगी और न ही टैंक फुल करवा पाएंगी. दिल्ली सरकार ने 17 जून को इस नियम को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी जारी कर दी है. सरकार का कहना है कि यह फैसला बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए लिया गया है.
अगर कोई पुरानी गाड़ी इस नियम को तोड़ती हुई पाई जाती है तो कार मालिक पर 10,000 रुपये और टू-व्हीलर पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा. अगर इसके बाद भी गाड़ी सड़कों पर चलती मिली, तो उसे सीधे स्क्रैप यार्ड भेज दिया जाएगा. इस नियम के बाद दिल्ली में पुरानी गाड़ियां बेचने वालों की संख्या बढ़ गई है.
एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स पॉलिसी
अखिल भारतीय कार डीलर्स एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष लोकेश मंजाल के मुताबिक, अब ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी इसलिए बेच रहे हैं क्योंकि उसकी मियाद पूरी होने में कुछ ही समय बचा है. बाद में न तो वो गाड़ी दिल्ली में चलेगी, ना पेट्रोल-डीजल मिलेगा और न ही दाम. इसलिए काफी तादात में लोग डीलर्स के पास अपनी पुरानी गाड़ी बेचने आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दिल्ली सरकार की एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स पॉलिसी के खिलाफ नजर आए रहे हैं. उनका कहना है कि इस नियम से उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. वरुण विज बताते है कि उन्होंने करीब 84 लाख की कार साल 2015 में खरीदी थी और अब 10 साल होने के बाद उन्हें अपनी कार को महज ढाई लाख में बेचना पड़ा.
लोगों को सस्ते दामों में बेचनी पड़ी रही गाड़ी
वरुण का कहना है कि मेरी गाड़ी की अच्छी फिटनेस थी. ये चाहते है कि सरकार अपने फैसलों पर कुछ विचार करें जिन गाड़ियों की उम्र खत्म हो गई है उनका फिटनेस टेस्ट करवाया जाए और अगर वो फिटनेस टेस्ट में पास होती है तो उसे आगे चलाने की अनुमति दी जाए. दिल्ली के रहने वाले सुमित का कहना है कि उन्हें अपनी गाड़ी सस्ते दामों पर बेचनी भी पड़ी क्योंकि उसकी मियाद पूरी हो चुकी थी. जिसकी वजह से वो दिल्ली में चल नहीं सकती थी. जो गाड़ी उन्होंने करीब 12 लाख में ली थी उसे महज 50 हजार में बेचना पड़ा.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो