रूस ने कीव में किए ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल से हमले
कीव। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने कीव और संभवत: अन्य शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल से कई हमले किए हैं। सोमवार तड़के राजधानी कीव कई विस्फोटों से दहल उठी, जिससे निवासियों को बम रोधी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी।
कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने कहा कि कीव के होलोसिव्स्की और सोलोमिंस्की में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शेवशेनकिव्स्की जिले में मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्री यरमाक ने पोस्ट में कहा, हर चीज का जवाब मिलेगा। दुश्मन को इसका एहसास होगा। वायु सेना के अनुसार, रूस ने कीव को निशाना बनाकर कई क्रूज मिसाइल के साथ बैलिस्टिक मिसाइल दागीं और कुछ ड्रोन हमले भी किए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
खाड़ी में हालात बिगड़े तो 80 लाख भारतीयों की सुरक्षा चुनौती
त्योहार से पहले रेलवे अलर्ट, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
एम्बुलेंस व्यवस्था पर फिर सवाल, छतरपुर में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
सीएम ने मुलाकात को बताया सकारात्मक और सार्थक
राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
सम्मान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आधार और डेबिट कार्ड की जानकारी लीक, खाते से निकले 5 लाख
मिठाई दुकानों पर जांच अभियान तेज, सैंपल भरकर भेजे लैब