रूस ने ब्रिटेन के रक्षा अताशे को किया निष्कासित
रूस-यूक्रेन युद्ध को दो साल से भी अधिक समय हो गया है। इस दौरान मॉस्को और लंदन के बीच तनाव और तकरार बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन ने जासूसी के आरोपों पर इस महीने की शुरुआत में रूसी रक्षा अताशे को निष्कासित कर दिया था। वहीं अब रूस ने गुरुवार को पलटवार करते हुए ब्रिटेन के रक्षा अताशे एड्रियन कॉघिल को मास्को से निष्कासित कर दिया है।बता दें कि आठ मई को ब्रिटेन में रूस के रक्षा अताशे को निष्कासित कर दिया गया था, जिस पर जासूस होने का आरोप लगाया था और सीकॉक्स हीथ संपत्ति और रूसी दूतावास से राजनयिक दर्जा हटा दिया था। ब्रिटेन ने रूसी राजनयिक वीजा पर भी नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें राजनयिकों द्वारा देश में बिताए जाने वाले समय की अवधि भी शामिल है।मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटिश राजनयिक को सूचित किया गया कि मॉस्को में ब्रिटेन के दूतावास में रक्षा अताशे एड्रियन कॉघिल को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उन्हें एक हफ्ते के भीतर रूस को छोड़ना होगा। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन की रूस विरोधी कार्रवाइयों पर हमारी प्रतिक्रिया, जो आठ मई को घोषित की गई थी, इस उपाय तक सीमित नहीं है। तनाव भड़काने वालों को आगे के प्रतिक्रिया कदमों के बारे में सूचित किया जाएगा।
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त