सामंथा रुथ प्रभु ने वर्कआउट करते हुए शेयर की तस्वीरें
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह लंबे समय से ब्रेक के बाद हाल ही में काम पर लौटी हैं। अब आते ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वर्कआउट की एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए काम से ब्रेक लिया था।वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही थीं और अपनी इसी बीमारी का पता चलने के बाद वह काम से ब्रेक लेकर इलाज करवाने विदेश चली गई थीं। अब एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उनका वजन कितना है।सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर छह तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी पहली तस्वीर में एक्ट्रेस वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने वजन और मेटाबोलिक उम्र भी दिखाई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस का वजन 50.1 किलोग्राम है और 36 साल की उम्र में उनकी मेटाबोलिक उम्र 23 साल है।बाकी तस्वीरों में उन्होंने पूल और हरियाली की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा सुबह के सूरज की तलाश में। सबसे अच्छी सुबह'। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर ने सामंथा की पोस्ट पर दिल की आंखों वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने लिखा, 'वही कसरत बस इपुडे चेसा, दो बार'।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर