समीर वानखेड़े को हाई कोर्ट से झटका
नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा। अदालत ने आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के खिलाफ दायर उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने का उसके पास अधिकार नहीं है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि समीर वानखेड़े चाहें तो उचित अदालत में दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं। अंतरिम याचिका पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने दो अहम सवालों पर विचार किया। समीर वानखेड़े ने इस मुकदमे में 2 करोड़ रुपए का मुआवजा भी मांगा था। उनका कहना था कि वह इस राशि को टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान करना चाहते हैं।
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
मैहर में प्रशासनिक बदलाव, विदिशा मुखर्जी 11 अप्रैल को लेंगी चार्ज
Yogi Adityanath ने मथुरा हादसे पर शोक व्यक्त किया
मंत्री का आरोप: केंद्र की नीतियों से ऑटो गैस सप्लाई प्रभावित
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, परियोजना से प्रभावित होने का डर
उज्जैन में 21 घंटे तक चला ऑपरेशन, बोरवेल से निकले मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया