मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से पहले रेत और कोल माफियाओं को पकड़ा गया
शहडोल । पुलिस द्वारा प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव के प्रथम जिला प्रवास से पहले रेत व कोल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। वहीं, खैरहा और सिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के ऊपर हमला करने वाले शेष आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस नहीं कर सकी है।मुख्यमंत्री मोहन यादव के शहडोल आगमन से पहले इतने बड़े पैमाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जब जिले में रेत व कोयले का अवैध कारोबार इतने लंबे समय से फल फूल रहा है तो फिर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही ऐसी बड़ी कार्रवाई क्यों की गई। क्या यह सब कुछ पुलिस-प्रशासन द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए किया गया है, ताकि प्रदेश के नए मुखिया के सामने वाहवाही बटोरी जा सके।
देवलोंद में बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, देवलोंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर समेत पायलेटिंग कर रही स्कॉर्पियो कार जब्त किया है। साथ ही 11 आरोपियों के विरूद्ध चोरी एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत अलग-अलग कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। मौके से आठ आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जब्त मशरूका की कुल कीमत एक करोड़, 5 लाख 93 हजार रुपये बताई जा रही है।
अमलाई पुलिस ने दो ट्रक कोयला किया जब्त
देवलोंद के अलावा जिले के कोयलांचल थाना अमलाई पुलिस के हाथ भी बीती रात्रि कोयले से लदे दो ट्रक जब्त किया गया है, जिसके वैध दस्तावेज वाहन चालकों के पास नहीं मिले। साथ ही विपरीत दिशा में ट्रकों का जाना पाया गया है। बहरहाल, अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर व बटूरा समेत आसपास एक लंबे अर्से से कोयले का अवैध रूप से उत्तखनन व परिवहन चल रहा है। कुछ गरीब-बेरोजगार मजदूरों की इस अवैध कारोबार के कारण जान भी जा चुकी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित