पाकिस्तान में 8 हजार करोड़ निवेश करेगा सऊदी अरब
सऊदी । सऊदी अरब जल्द ही पाकिस्तान में तांबा और सोने के खनन से जुड़े प्रोजेक्ट में 8.34 हजार करोड़ का निवेश करेगा। सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद हाल ही में 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर गए थे।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इसी दौरान दोनों देशों के बीच डील पर चर्चा हुई। वहीं पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने भी सऊदी के सहायक रक्षा मंत्री मेजर जनरल अब्दुल्लाह अल-ओताइबी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस प्रोडक्शन और मिलिट्री ट्रेनिंग पर भी चर्चा हुई। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ईद-उल-फितर के मौके पर सऊदी अरब गए थे। वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें इफ्तार पार्टी का न्योता दिया था। पाकिस्तान में आर्थिक तंगहाली और राजनीतिक उठापटक के बीच सऊदी हमेशा से उसके साथ खड़ा रहा है। पिछले साल जुलाई में सऊदी ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर का लोन दिया था। 2020 तक पाकिस्तान को कर्ज देने वाले देशों में सऊदी पहले नंबर पर था। इस स्टोरी में जानिए की ऐसा क्यों है कि सऊदी पाकिस्तान के खराब आर्थिक और सुरक्षा हालातों के बावजूद उसकी मदद करता है।
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की