ख़ूबसूरती को बचाये , इन आदतों को छोड़ बनाएं इन्हें हेल्दी.....
नई दिल्ली। हमारे मुलायम,सुर्ख गुलाबी होंठ (Lip Care Tips) चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में इनका काला होना चेहरे की खूबसूरती में दाग लगाने जैसा ही है। आमतौर पर ये समस्या हमारी लापरवाही का ही नतीजा होती है। चाहे अनजाने ही सही, लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने और हमारी कुछ बुरी आदतों की वजह से ही हमारे होठ काले पड़ जाते है। वैसे तो कई लड़कियां लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, लेकिन कुछ को लिपस्टिक लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
ऐसे में जिन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद है, वे तो अपने होठों के कालेपन को लिपस्टिक से ढंक देती हैं, लेकिन जो लिपस्टिक नहीं लगाती उनका क्या। इसके अलावा कई लड़कों के होंठ भी काले हो जाते हैं, जो बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में आज आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी वजहों के बारे में, जो काले होंठों की वजह बनती हैं। साथ ही होंठों को स्वस्थ रखने के कुछ तरीकों के बारे में जानेंगे।
होंठों के कालेपन के कारण
डेड स्किन न हटाना
होठों की डेड स्किन न हटाने की वजह से यह काले होने लगते हैं। ऐसे में इनकी नेचुरल नमी को बरकरार रखने के लिए चीनी शहद और मलाई को अच्छे से मिक्स कर होठों पर स्क्रब करें और डेड स्किन को हटाएं। फिर इस पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं। हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा करते रहने से होठों की नेचुरल खुबसूरती बनी रहेगी।
स्मोकिंग करना
होंठों के कालेपन का एक कारण स्मोकिंग करना भी है। इन दिनों लड़का हो या लड़की, कई लोग धूम्रपान करने के आदि है। ऐसे में होंठों का नेचुरल कलर बनाए रखने के लिए इस आदत को तुरंत बदल दें।
होंठों को मोइश्चराइज न करना
हमारे होठों को मॉइश्चराइज न करने से भी ये काले पड़ जाते हैं। इसलिए होठों को चेहरे की तरह ही मॉइश्चराइज जरूर करें। इससे होठों को पर्याप्त नमी मिलती है। साथ ही ये काले भी नहीं पड़ते।
होंठों को हमेशा चबाते रहना
होठों को हमेशा चूसते रहने या चबाते रहने से भी हमारे होठ काले पड़ जाते हैं। अगर आप अपने होंठ की नेचुरल खूबसूरती बनाए रखना चाहते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल दें।
केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
होंठों पर लगाए जाने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी इनके कालेपन का कारण बनती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि होंठों के लिए हमेशा अच्छे और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स ही खरीदें।
होंठों को स्वस्थ रखने के उपाय
- खूब पानी पिएं और खुद को हमेशा हाइड्रेट रखें।
- अपने होंठों को चूसने और चबाने से बचे।
- होठों से डेड स्किन को स्क्रब कर निकालते रहें।
- होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाते रहें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित