दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में धमाका
दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है।
पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा।
CRPF स्कूल की दीवार में बड़ा छेद
इससे पहले, रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ही 20 अक्तूबर को धमाका हुआ था। CRPF स्कूल की दीवार में यह धमाका हुआ था। सुबह में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक से दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई थी। आसपास के क्षेत्रों में 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। कई गाड़ियों और दुकानों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार में बड़ा होल हो गया था। बम धमाके में विस्फोटक का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में सफेद पाउडर बिखरा मिला था।
विस्फोट के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल में छेद होने के साथ ही CRPF स्कूल के सामने की दुकानों के खिड़की के शीशे और साइनबोर्ड भी टूट गए थे। धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान, साइट के पास एक सफेद पाउडर बिखरा हुआ पाया गया था।
धर्मांतरण केस में ठगी का आरोप, आरोपियों से पूछताछ तेज
रक्षा, तकनीक और कृषि सहयोग पर विस्तृत चर्चा
संवाद और कूटनीति से हल निकालने की अपील
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
समुद्री सीमा विवाद के बीच हिंसक घटना से हालात संवेदनशील
होली पर मेहमानों को पिलाएं घर की बनी ठंडाई, स्वाद रहेगा यादगार
Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई
होली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी