आवारा सांड के हमले से दूसरी मौत
शहडोल जिले में आवारा सांड के हमले से दस दिन में दूसरी मौत हो गई है। इसके बाद लोगों का नगर पालिका और नगर परिषद पर गुस्सा फूट पड़ा है। धनपुरी के बाद अब बुढ़ार रोड मॉडल सड़क पर हुए हमले की वजह से बुजुर्ग की जान चली गई।
बीते दिनों धनपुरी क्षेत्र में परिवार के साथ इवनिंग वॉक पर निकले एक शख्स पर आवारा सांड ने हमला कर दिया था। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। जिला प्रशासन हरकत में आया और आवारा मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाया। यह कार्रवाई केवल दिखावा साबित हुई। अब कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ार रोड मॉडल सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले सरदार मलविंदर सिंह पदम को आवारा सांड ने गंभीर घायल कर दिया था।
लल्लू सिंह चौक में रहने वाले वृद्ध अपने घर से मॉडल सड़क पर रोज सुबह टहलने निकलते थे। एक आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सड़क पर वह अचेत होकर गिर गए थे। सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार ने अचेत वृद्ध को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी लगने के बाद सभी लोग मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचे। वृद्ध की हालत डॉक्टर ने गंभीर बताकर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। बीती रात सरदार मलविंदर सिंह पदम कि मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जिलेभर में आवारा सांड घूम रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ऐसी घटना घटित हुई थी लेकिन नगर परिषद एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने इसे हल्के में ही लिया। परिजनों की मांग है कि अब जल्द से जल्द जिले भर में घूम रहे आवारा मवेशियों को कांजी हाउस में बंद किया जाए। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है। केस डायरी जब शहडोल आएगी तो मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जाएगी।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम