BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न
मोदी सरकार ने आज एक बड़ा एलान किया है। सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है।पीएम ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।पीएम मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है।
उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। मोदी ने कहा कि उनके संसदीय काम हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि जनता की सेवा में आडवाणी की पारदर्शिता हमेशा याद रहेगी। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं।पीएम ने कहा कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया था।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम