धमकी भरे ई-मेल के बाद कई स्कूल खाली कराए गए
नोएडा|गौतमबुद्धनगर जिले में 23 जनवरी 2026 को कई स्कूलों को विदेशी ई-मेल आईडी से धमकी भरे स्पैम ई-मेल मिलने की सूचना पर पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।26 जनवरी को देखते हुए पहले से ही अलर्ट मोड पर मौजूद पुलिस की विभिन्न टीमों ने सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल के साथ बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम और बीडीडीएस टीम को तैनात किया गया। जांच के दौरान किसी भी स्कूल परिसर या आसपास के क्षेत्र में कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली और स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई।यहां क्यों खड़े हो? 1 सवाल से भड़का तराना, बसें तोड़ीं, थाने का घेराव, धारा 144 गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स के 8 ठिकानों पर ED ने मारी रेड पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों में कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। साथ ही धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। कमिश्नरेट पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जनसुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित