सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ महिला समेत सात गिरफ्तार
नई दिल्ली । शाहदरा जिला पुलिस ने जगतपुरी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने धंधे में शामिल एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस को गली नंबर दो अनारकली गार्डन जगतपुरी में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली। सूचना को पुख्ता करने के लिए जिला के स्पेशल स्टाफ और जगतपुरी थाने की एक संयुक्त टीम गठित की गई। निरीक्षक दिनेश आर्या और जगतपुरी थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक पुलिसकर्मी को 1500 रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिसकर्मी की मुलाकात करण चड्ढा से हुई। बातचीत करने के बाद आरोपी ने उन्हें एक महिला से मिलवाया। महिला सात युवतियों को पुलिसकर्मी के पास लेकर आई। महिला ने इन युवतियों में से एक के साथ सौदा तय करने के लिए कहा। सौदा तय होते ही पुलिसकर्मी ने बाहर खड़ी टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने मौके से रैकेट संचालक, एक महिला और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी