शादाब खान की टीम ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का आगाज 17 फरवरी 2024 से हुआ। पीएसएल 2024 के ओपनिंग मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना लाहौर कलंदर्स से हुआ, जिसमें इस्लामाबाद की टीम को 8 विकेट से जीत मिली। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 10 गेंद शेष रहते हुए 196 रन के लक्ष्य को हासिल किया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया।
PSL 2024: ओपनिंग मैच में शाहीन अफरीदी की टीम को मिली करारी हार
पहले बैटिंग करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। फखर जमान ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। रासी वान दस दुसें ने 41 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेली। अब्दुल्लाह शफीक ने 28 रन बनाए। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए टिमल मिल्स ने 2 विकेट और नसीम शाह और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।
PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
196 रन का पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शादाब खान (74) और अगा सलमान (64) रन की नाबाद पारी के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 10 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। शादाब खान ने 41 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल हे। अगा ने 31 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11