दिल्ली में सीट बंटवारे पर शहजाद का कांग्रेस से सवाल
नई दिल्ली । दिल्ली की सात लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पहले राउंड की बातचीत सात जनवरी को हुई। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि दोनों पार्टी के किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है। इसके बावजूद दिल्ली, पंजाब में आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को सीट दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी से पूछा है कि क्या कांग्रेस ने समझौता कर लिया। क्या कांग्रेस ये बताएगी उसने किन-किन मसलों पर समझौता करने का फैसला लिया है। शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को अपने बयान में कहा है कि आप-कांग्रेस के बीच कितनी बड़ी वैचारिक खाई और अवरोध है, ये पूरी दुनिया जनती है। क्या कांग्रेस के नेता पंजाब के सीएम भगवंत मान के उस बयान को भूल गए, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक थी कांग्रेस? क्या कांग्रेस पार्टी यह भूल गई है कि आप सरकार की शिकायत पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज है।
1. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया है कि आखिर कांग्रेस ने किन-किन मसलों पर समझौता करने का मन बनाया है। क्या कांग्रेस यह भी भूल गई कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि 1984 के दंगों के लिए राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए। क्या अब उन्होंने इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर समझौता कर लिया?
2. आप नेताओं ने अन्ना हजारे से वादा किया था कि हम कांग्रेस से कभी समझौता नहीं करेंगे और भ्रष्ट पार्टियों के खिलाफ जाएंगे, आज वे भ्रष्ट पार्टियों की गोद में बैठे हैं। कांग्रेस इसे भूल गई क्या?
3. कांग्रेस नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के पोस्टर चिपकाकर लोगों को बता रहे हैं कि ये लोग भ्रष्ट हैं? क्या कांग्रेस वाले ये बताएंगे कि शराब घोटाले से उन्हें कितना पैसा मिला है, जिसके कारण वे चुप हैं?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित