शमी भेजे जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बॉर्डर गावस्कर सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए शीघ्र ही ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है। भारतीय टीम को सीरीज के दूसरे ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में शमी के जाने से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर से दबाव कम होगा। शमी अभी बंगाल की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेल रहे हैं। यहां उनको फिटनेस में अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है। ऐसे में एनसीए की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस की जांच करेगी और सब कुछ ठीक होने पर उन्हें दौरे पर भेजा जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह 26 दिसंबर ‘बॉक्सिंग डे’ से शुरु हो रहे चौथे टेस्ट में खेल सकते हैं।
वहीं प्राप्ति जानकारी के अनुसार शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दी गई है। ऐसे में अब वह मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पूरा होने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।’ शमी पिछले एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से पिछला टूर्नामेंट नवंबर 2023 में एकदिवसीय विश्व कप खेला था। उसके बाद से ही टखने की सर्जरी के कारण उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा।
दूसरी ओर बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, शमी चंडीगढ़ के खिलाफ हमारे लिए प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगे।वह कल तक बेंगलुरु में हमारे साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि, मुझे नहीं पता कि अगर हम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो वह उपलब्ध होंगे या नहीं। लगता है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।’
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्वालियर–सागर समेत बदलते नियमों के बीच शराब कारोबारियों की रणनीति
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट
नई एक्साइज पॉलिसी से बढ़ेगा राजस्व, अवैध शराब पर सख्ती
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव