दिल्लीवासियों को झटका: बिजली के दाम बढ़ेंगे, मंत्री आशीष सूद ने किया खुलासा
दिल्ली में भाजपा की सरकार है. तकरीबन 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. दिल्ली विधानसभा का आज से दूसरा सत्र शुरू हुआ है. कल यानी कि मंगलवार को बीजेपी सरकार अपना पहला बजट लाने जा रही है. इस बजट से पहले ही दिल्ली वासियों को बड़ा झटका लगा है. बिजली मंत्री आशीष सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में दिल्ली में बिजली की कीमतों में इजाफा होगा.
आशीष सूद ने कहा कि पिछली सरकार DERC के माध्यम से 27 हज़ार करोड़ के रेगुलेटरी एस्टेस का कर्ज डिस्कॉम के पास छोड़कर गई है. इसकी वसूली के लिए कंपनियां बिजली के दाम बढ़ाने के लिए अधिकृत हैं. पिछली सरकार के कार्यकाल में ही हाई कोर्ट के आदेश पर DERC को टैरिफ ऑर्डर लाने के आदेश दिए गए थे. वो सरकार जनता के हितों को प्रोटेक्ट नहीं कर पाई.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दाम बढ़ेंगे (बिजली के) और शायद कुछ लोग ऐसा चाहते भी हैं, ताकि उनकी राजनीतिक रोटी सेंकी जा सकें. लेकिन सरकार इसे लेकर DERC से संपर्क में है. इसका अवलोकन कर रही है. बिल बढ़ने से पहले ही बीजेपी ने कीमतों का ठीकरा पूर्ववर्ती आप सरकार पर फोड़ दिया है.
300 यूनिट बिजली भी नहीं मिली फ्री
बीजेपी सरकार ने अपने संकल्प पत्र दिल्ली वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था. जो कि दिल्ली में अब तक लागू नहीं हुआ है. और इसे लेकर अभी भाजपा सरकार की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी भी नहीं दी गई है. इस बीच बिजली की कीमतों में इजाफे की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है. हालांकि सरकार का कहना है कि इस बारे में बातचीत की जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि आखिर दिल्ली वालों को राहत मिलती है या फिर नहीं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026