दुकान बंद, अंदर मिला शव; हत्या के बाद रची गई साजिश
लखनऊ |यूपी की लखनऊ से एक और सनसनीखेज मामले मामला सामने आया है। यहां बख्शी का तालाब के किशनपुर गांव निवासी विजय पाल (38) का शव रविवार सुबह जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित वेज बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में मिला। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। पुलिस को घटनास्थल पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।विजय के पिता डलई ने बताया कि बेटा खेती-किसानी के साथ टेलीकॉम कंपनी में केबल बिछाने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर से बिना किसी को कुछ बताए ही निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका।मोबाइल पर कॉल की गई पर संपर्क नहीं हो सका। रविवार सुबह जीसीआरजी कॉलेज के सामने बनी वेज बिरयानी की दुकान के मालिक माल के निकरोजपुर गांव निवासी सनी बर्तन लेने पहुंचे तो फ्रीजर में विजय का शव पड़ा देखा।
मोबाइल व आधार कार्ड से हुई पहचान
शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी, एडीसीपी ऋषभ रूणवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। शव के पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड की मदद से शव की पहचान की गई और खबर परिजनों को दी गई।डीसीपी ने बताया कि शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। विजय के परिवार में पिता के अलावा भाई पवन हैं। आपसी विवाद के चलते विजय की पत्नी तारा छल वर्षीय बेटी के साथ काफी समय से मायके में रह रही हैं।
एक चप्पल सड़क पर दूसरी दुकान के अंदर मिली
पुलिस को घटनास्थल पर मिले कुछ साक्ष्यों ने हत्या की ओर इशारा किया है। विजय पाल की एक चप्पल सड़क के किनारे मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर मिली। दुकान के अंदर से शराब के खाली पाउच और गिलास भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि संभवतः विजय पाल की हत्या कहीं और की गई और बाद में उनके शव को दुकान के फ्रीजर में छिपा दिया गया।
तीन दिन से बंद थी बिरयानी की दुकान
छानबीन में पता चला कि वेज बिरयानी की दुकान बक्शी के तालाब पर्वतपुर निवासी अजय की है। दुकान को सनी ने किराये पर ले रखा है। दुकान अस्थायी है। तीन तरफ से टिन लगी है और सामने का रास्ता खुला हुआ है। सनी के पिता की चार दिन पहले मौत हो गई थी। इसी वजह से उनकी दुकान बंद थी। रविवार को वह दुकान से बर्तन निकालने पहुंचे थे।
पुलिस का दावा, जुआ व शराब का लती था युवक
इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि छानबीन व जांच में पता चला है कि विजय जुआ खेलने और शराब पीने के आदी थे। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। विजय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता लगाया जा रहा है कि विजय की आखिरी बार बात किससे हुई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हालात पर पैनी नजर, राज्यों को शांति बनाए रखने के निर्देश
शेयर बाजार में दशहत क्यों?: पश्चिम एशिया में घमासान के बाद निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे, जानें पांच बड़े कारण
लाइट और कैमरे के बीच शुरू हुआ नया सिनेमाई सफर