दुकानदार का किया अपहरण मांगी फिरौती
नई दिल्ली । दिल्ली अपराध शाखा ने दुकानदार का अपहरण करने के मामले में 24 साल से फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित भाई हैं। इन्हें न्यायालय ने भगौड़ा घोषित किया था। विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपितों की पहचान गुरुग्राम निवासी पुनीत अग्रवाल और पीतमपुरा निवासी विनीत अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए बार बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। इसके बाद न्यायालय द्वारा दोनों को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। बता दें कि 29 जनवरी वर्ष 2000 में दिल्ली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति श्रीनाथ का किनारी बाजार, चांदनी चौक से अपहरण कर लिया गया है। अगले दिन पीड़ित श्रीनाथ ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी कि सुनीत अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने उसकी दुकान से उसका अपहरण कर लिया। आरोपितों ने उसे छोड़ने के एवज में फिरौती मांगी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपितों ने पीड़ित को तुगलक रोड पर छोड़ दिया था और फरार हो गए थे। इसको लेकर पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित सुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय में पेश नहीं होने की वजह से आरोपित पुनीत अग्रवाल और उसके भाई विनीत अग्रवाल को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। अपराध शाखा को सूचना मिली कि दोनों अपने ठिकानों पर छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने पुनीत अग्रवाल को सेक्टर 62, गुरुग्राम और विनीत अग्रवाल को पीतमपुरा से गिरफ्तार किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित