इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से श्रेयस अय्यर का हुआ ड्रॉप
श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। अय्यर शुरुआती दो टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन सीरीज के बचे हुए तीन टेस्ट के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस अय्यर पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। मगर उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई की तरफ से संकेत मिले हैं कि अय्यर के बाहर होने का प्रमुख कारण खराब फॉर्म हैं। 29 साल के बल्लेबाज ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जमाया है।श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर भेजा गया, लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की चार पारियों में 104 रन बनाए हैं। वहीं, अगर अय्यर के टेस्ट करियर पर गौर करें तो उन्होंने 14 टेस्ट में एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 811 रन बनाए हैं।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर