श्री राम कथा मानव जीवन का मार्गदर्शन करती है: कविता किशोरी जी
ग्वालियर/ भिण्ड 6 फरवरी :- बेंदी पुरा सरकर धाम मंदिर परिसर,ग्राम बेंदी पुरा,विधान सभा क्षेत्र अटेर, जिला भिण्ड, में एक दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक सुश्री कविता किशोरी जी बिंद्रावन धाम ,उत्तरप्रदेश के मुखारविंद से हुई श्रीराम कथा मे एक दिवसीय राम कथा का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि एक दिवसीय राम कथा में मुख्य रूप से भगवान श्री राम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, और भक्ति के प्रसंगों को सुनाया जाता है, जैसे केवट संवाद या भरत मिलाप। यह कथा सत्य, त्याग, और धर्म के पालन की प्रेरणा देती है, जो आज के जीवन में भी अत्यंत प्रासंगिक है। यह भक्ति और शांति का अनुभव कराती है। जब प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ वनवास के दौरान गंगा तट पर पहुंचते हैं, तब उन्हें पार करने के लिए एक केवट की आवश्यकता होती है। केवट, प्रभु राम की चरण धूल की महिमा जानता था। वह तुरंत नाव में नहीं बैठाता, बल्कि कहता है कि प्रभु के चरणों की धूल से मेरी नाव नारी (अहिल्या) बन जाएगी, और यह मेरी जीविका का एकमात्र साधन है। केवट प्रभु के चरण धुलवाने की जिद करता है, क्योंकि उसे विश्वास था कि इसी बहाने उसके जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाएंगे।

प्रभु राम जी, केवट की निश्चल भक्ति देखकर मुस्कुराते हैं और उसे पैर धोने की अनुमति देते हैं। भगवान, भक्त के प्रेम के वशीभूत हो जाते हैं। यह प्रसंग सिखाता है कि भगवान केवल भाव और प्रेम के भूखे हैं, और सच्चा भक्त ईश्वर से कुछ मांगने के बजाय केवल उनकी सेवा करना चाहता है। आज की कथा में मुख्य अथिति (मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य) अशोक जैन ने ब्यास पीठ एंव रामायण जी,का माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मौजूद संतश्री हरीओम जी महाराज से आशीर्वाद लिया,एंव मंदिर परिसर मे श्री राम दरबार ,श्री भोलेनाथ जी, श्री हनुमान जी महाराज, श्री माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा अर्चना की,।व्यास गद्दी से उपस्थित भक्त गणों को राम कथा सुनाते हुऎ सुश्री कविता किशोरी जी ने विस्तार से बिंदुवार बताया कि भगवान श्री राम ने जीवन भर नैतिकता का पालन किया। मंदिर परिसर पर एक दिवसीय आयोजित राम कथा शैलेन्द्र सिंह राजपूत, लोकेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूरन सिंह कुशवाहा,बजरंग सिंह लोधी,मुनेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, सरपंच संजय सिंह नरवरिया, हाकिम सिंह राजपूत, कोमल सिंह कुशवाहा, वासुदेव सिंह कुशवाहा( गोहद), नाथू सिंह राजपूत, विनोद सिंह राजपूत, कल्याण सिंह लोधी, सत्यनारायण सिंह नरवरिया, भानु प्रताप सिंह,केशव सिंह नरवरिया,भिकम सिंह नरवरिया,नेतसिंह,सत्यभान सिंह, बीरबल सिंह लोधी,राकेश सिंह नरवरिया ,आदि ने राम कथा मे सक्रिय भागीदारी निभाई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित