अप्रैल में ही हिमालय से गायब हो गई बर्फ
नई दिल्ली । हिमालय के ऊपरी हिस्से पर लगातार तपन बढ़ती चली जा रही है। 12000 से ऊंचे इलाकों में पिछले 7-8 दिनों में बस तेजी के साथ पिघल रही है। बारिश और हिमपात के बाद भी तापमान लगातार बढ़ रहा है।
उत्तराखंड के केदारनाथ और तुंगनाथ धाम पर पिछले सप्ताह बर्फ जमी हुई थी। अप्रैल में इस इलाके में कम से कम 1 फुट बर्फ जमी रहती है। लेकिन जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है। समय के पहले ही बर्फ पिघल रही है।
देहरादून में अप्रैल माह में तापमान 25 डिग्री के आसपास होता था। जो अब बढ़कर 35 पर पहुंच गया है। पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड में यह सबसे ज्यादा है। यहां पर लू चलने लगी है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी हीटवेब देखने को मिल रही है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार 2023 में पोस्ट मानसून बेहद कमजोर था। दिसंबर और जनवरी तक पहाड़ में नमी देखने को नहीं मिली। जिसके कारण पिछले 8-10 दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में 8 से 11 डिग्री तापमान ज्यादा है।हिमपात होने के बाद भी यहां की बर्फ टिक नहीं पा रही है। पिछले साल 2023 में में के पहले सप्ताह में केदारनाथ धाम में हिमपात हुआ था। इस बार मौसम बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार हिमालय में पहली बार इस तरह का मौसम देखने को मिल रहा है, जो चिंता बढाने वाला है।
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी