दिल्ली में बेटे ने की मां की चाकू से गोदकर हत्या
नई दिल्ली । दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में एक कलियुगी बेटे ने मां की मामूली बात पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां का कसूर इतना था कि वो अपने बेटे से बार-बार कह रही थी अब शादी कर ले। बेटा इस जिद पर अड़ा रहा कि मैं कनाडा जाऊँगा। मां ने इसकी इजाजत देने से इनकार किया तो उसने हत्या की बारदात को अंजाम दे दिया। यह घटना 6 नवंबर 2024 को शाम करीब 5 बजे की। अपोलो अस्पताल से बदरपुर थाना पुलिस को एक सूचना मिली कि गीता नाम की एक महिला को खून से लथपथ हालात में अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला बदरपुर की रहने वाली है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि कृष्ण कांत जो महिला का बेटा है, ने दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर अपने पिता को फोन कर घर आने के लिए कहा। जब उसके पिता, सुरजीत सिंह घर पहुंचे तो कृष्ण कांत ने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि ऊपर जाएं। इतना कह कर वो घर से भाग गया। सुरजीत सिंह जब फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी गीता को खून से लथपथ पाया। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। सुरजीत सिंह ने पड़ोसियों की मदद से अपनी पत्नी को तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सुरजीत के बेटे कृष्ण कांत की तलाश भी शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ हुई तो उनसे अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
तिलक की तैयारी के बीच हादसा, भाई समेत दो दोस्तों की मौके पर मौत
मायावती की पार्टी ने बदली चाल, सोशल इंजीनियरिंग से सत्ता की तैयारी
होली पर राहत की खबर, निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मी आज बनाएंगे प्लान
'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो
सबसे गर्म जिला बना चर्चा का केंद्र, हीट वेव जैसे हालात के संकेत
लंदन से LLM और ऐसी करतूत! गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू रुकवाने के लिए गुरुग्राम की पॉश बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी धमकी
सीसीटीवी और रसीदों से खुल रही परतें, जांच में सामने आई नई टाइमलाइन
गृह मंत्री अमित शाह को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?
Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर