पुलिस की गाड़ी पर पलटा रोड़ी से भरा तेज रफ्तार ट्रक
जयपुर। राजस्थान में सीकर जिले के नीम का थाना में पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़ों से भरा ट्रक पुलिस की जीप पर पलट गया। जिससे जीप पूरी तरह से दब गई। जीप में सवार तीन में से दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, एक पुलिस एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पुलिसकर्मी शीशराम,महिपाल और भंवरलाल शामिल है। पुलिस के अनुसार नीम का थाना क्षेत्र में पाटन पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जीप में सवार हो कर जा रहे थे।
वहीं तेज गति से पीछे आ रहा ट्रक हरियाण की तरफ जा रहा था। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस की जीप पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई। हादसे में दो मृतक एवं एक घायल पुलिसकर्मी के शव बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर कोटपुतली जिला अस्पताल में पहुंचाए गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अस्पताल में युवक की मौत
जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में रक्तदान करने के बाद एक युवक की मौत हो गई। युवक अस्पताल में भर्ती अपने नाना और नानी को रक्त देने आया था। रक्तदान करने के बाद युवक के सीने में अचानक दर्द हुआ और कुछ ही देर में मौत हो गई। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ.जगदीश मोदी ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय युवक नीतेश ने मंगलवार सुबह रक्तदान किया था। युवक की ईसीजी रिपोर्ट सामान्य आई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित