खाद संकट पर सपा का हल्ला बोल, भाजपा किसान मोर्चा नेता का बड़ा कदम
बहराइच : बहराइच जिले में किसानों को हो रही खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से बृहस्पतिवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। किसानों के लिए प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ दिख रहा है की अन्नदाता किसान लाइन लगाने के बाद भी उर्वरक नहीं पा रहे हैं।
एक तरफ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि सभी जनपदों में खाद की कोई कमी नहीं है जबकि दूसरी तरफ सभी खरीद सेंटरों पर बड़े पैमाने पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है जिसमें महिला एवं पुरुष किसान घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं पा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी ने खाद की किल्लत को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफा सौंपने के बाद जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने कहा कि आज किसान उर्वरक के लिए दर-दर भटक रहा है और हम सत्ताधारी पार्टी में किसान मोर्चा के पद पर होकर भी किसानों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। अन्नदाता किसान उर्वरक के लिए लाइन लगा रहा है और पुलिस की लाठियां खा रहा है लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही हैं। यही वजह है कि हम अपने नैतिक कर्तव्यों को पूरा न कर पाने के कारण भाजपा से त्यागपत्र दे रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित