राजकीय समारोह में मची भगदड़: ओडिंगा की अंत्येष्टि में 18 घायल, अफरा-तफरी का माहौल
केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान शुक्रवार को एक फुटबाल स्टेडियम में भगदड़ मचने से 18 लोग घायल हो गए।
ओडिंगा का इस सप्ताह भारत में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इससे पहले गुरुवार को एक सार्वजनिक दर्शन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें पुलिस फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।
कैसे मच गई भगदड़?
राजधानी नैरोबी के स्टेडियम में जब राजकीय अंत्येष्टि समारोह शुरू हुआ तो भीड़ में से कुछ लोग ओडिगा के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आगे बढ़ गए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। घायल 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्टेडियम में हजारों लोग मौजूद थे, जहां एंग्लिकन चर्च की प्रार्थना सभा के लिए ओडिगा के ताबूत को राष्ट्रीय ध्वज से ढंका गया था। वे नारे लगा रहे थे और ओडिंगा के चित्र लिए हुए थे।
एमपी में इंजीनियरिंग एडमिशन नियमों में ढील, छात्रों को मिलेगी नई सुविधा
फैंस हुए खुश, ट्रैवल रोमांस कैटेगरी में ‘DDLJ’ की धाक
दिल्ली CM पर हमले के मामले में अपील सुनवाई, हाईकोर्ट ने दिए अहम संकेत
उज्जैन में सारा अर्जुन, ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी के बाद महाकाल के दरबार में हाजिरी
विकास की कीमत या मजबूरी? खुद टूट रही हैं दुकानें, व्यापारी लाचार
SIR अभियान का असर, 4.96 लाख मतदाता सूची से बाहर
सेना में बड़ी पदोन्नति: कर्नल Shrikant Purohit को मिलेगा ब्रिगेडियर रैंक
संयम और संवेदनशीलता की मिसाल: नमाज के समय भारतीय सेना ने नहीं किया हमला