विश्व कीर्तिमान की ओर कदम, 51,000 प्रतिभागियों ने एक साथ किया योगाभ्यास
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने शनिवार को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संकल्प और सामूहिकता का प्रतीक थीम पर आधारित एक विशाल योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के 51,000 से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर और 242 संबद्ध महाविद्यालयों से 51,000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ मानक योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। इस दौरान सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से एक साथ मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया गया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के योग दिवस संदेश के प्रसारण के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कुलाधिपति के निर्देशन में सूर्य नमस्कार का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से एक साथ 10 मिनट तक सूर्य नमस्कार कराया गया।
मन, शरीर व आत्मा को एकीकृत करता है योग
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि योग एक परिवर्तनकारी अभ्यास है जो मन और शरीर के मध्य संतुलन, सामंजस्य और संयम का प्रतिनिधित्व करता है। यह मन, शरीर और आत्मा को एकीकृत करता है। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम वैश्विक स्वास्थ्य दृष्टिकोण के अनुरूप है व 'सर्वे संतु निरामया' अर्थात सभी रोग मुक्त हों, इसी भारतीय सभ्यता और संस्कृति को दर्शाता है।
कार्यक्रम में वेदांता हॉस्पिटल व एसबीआई की ओर से निशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डॉ. ज्योति पांडेय, विनोद कुमार, प्रो. एसएस बेदी, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. रविंद्र सिंह, प्रो. एके सिंह, प्रो. एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।
नवागत भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की प्राथमिकता—जनसेवा और पारदर्शिता
डिजिटल अवतार से वोट अपील, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में एआई का बढ़ता असर
इंसानियत शर्मसार, सहायता न मिलने पर घर के बाथरूम में करना पड़ा अंतिम संस्कार
‘मेड इन इंडिया’ नकली नोट का खेल, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने ऐसे बुना जाल
कच्चे तेल की गिरावट बनी सहारा, एशियाई बाजार हरे निशान पर
योग्यता में छूट न देने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पीड़ित कर्मचारी को राहत
छोटे उद्योगों पर बढ़ता दबाव, GTRI ने फीस सीमा तय करने की मांग की
आर्थिक मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान को बड़ा झटका, यूएई ने मांगा अरबों डॉलर का ऋण वापस