पत्नी की हत्या का शक, सिर मिलने के बाद पति हिरासत में
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कटा हुआ सिर नाले में मिला था। पांच दिन बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। इस घटना के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ने कहा कि 30 अगस्त को भिवंडी शहर के एक नाले किनारे अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर मिला था। पुलिस ने सिर का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू की और महिला की पहचान प्रवीण उर्फ मुस्कान अंसारी (22) के रूप में हुई। डीसीपी ने बताया कि जांच में पुलिस ने तकनीकी जानकारी समेत कई सुरागों के आधार पर पीड़िता के पति ताहा अंसारी (27) का पता लगाया, जिसे बाद में उसकी पत्नी की हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया। हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि आरोपी अलग-अलग कारण बता रहा है और पुलिस को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के पति के बयानों पर भरोसा नहीं कर सकते। पुलिस पीड़िता के शरीर के शेष हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है।
सांसारिक बंधन तोड़ अध्यात्म की शरण में हर्षा, स्वामी सुमनानंद गिरि ने दी दीक्षा
अखिलेश का आरोप: आजादी के पहले से गद्दारी कर रहे नकारात्मक लोग, जनता को दे रहे हैं धोखा।
काशी में मोदी का मेगा शो: 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पीएम, देंगे 7000 करोड़ की सौगात।
ममता राज में बर्बाद हुआ बंगाल? असम के सीएम ने चुनावी रैली में घेरा
कनेक्टिविटी का महाजाल: एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल से जुड़ेगा जेवर, 2 घंटे का सफर होगा 20 मिनट में।
सूरज के तेवर तल्ख: वाराणसी और लखनऊ में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, घरों में कैद हुए लोग।
यूपी फार्मर रजिस्ट्री: दो करोड़ किसानों का डेटा तैयार, शेष के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू।