आतिशी पर स्वाति मालीवाल के गंभीर आरोप, आतंकी कनेक्शन का लगाया आरोप
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने निशाना साधा है और कहा है कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें! स्वाति मालीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक केस दर्ज किया है. इसी केस को हथियार बनाकर स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया जा रहा है. आतिशी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल के साथ किस-किसकी बात हुई.
स्वाति ने आतिशी पर लगाए गंभीर आरोप
स्वाति ने सोशल मीडिया हैंडल "X" पर पोस्ट कर कहा, 'दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरू को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।' स्वाति ने कहा, 'उनके हिसाब से अफजल गुरू निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!'
गोपाय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा
विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लगने के बाद आप नेता गोपाय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आतिशी को सीएम बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। दिल्ली के अगले चुनाव तक आतिशी सीएम रहेंगी। गोपाय राय ने कहा कि हम आज ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दिल्ली कैबिनेट का फैसला अगले कुछ दिनों में होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहतें हैं अक्तूबर-नवंबर में चुनाव हों। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। गोपाय राय ने कहा कि आप को खत्म करने की साजिश रची गई। बीजेपी शुरू से ही आप सरकार को गिराने की कोशिश में थी। इस दौरान गोपाय राय ने ये भी बताया कि केजरीवाल इस्तीफा कब देंगे। राय ने बताया कि शाम 4.30 बजे केजरीवाल इस्तीफा देंगे।
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण