ताइवान : संसद में बहस के दौरान हुआ जबरदस्त विवाद
ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता देखी गई। संसद में आरजकता उस समय हुई जब सुधारों के एक सेट पर तीखी बहस हो रही थी। ताइवान की संसद में ऐसी घटना देखकर आप हैरान रह जाएंगे। देश के संसद में शुक्रवार को सांसदों के बीच जमकर लड़ाई हुई, खूब धक्का-मुक्की हुई, इस दौरान लात-घूंसे भी चले।दरअसल, कुछ सुधारों को लेकर संसद में बहस चल रही थी और इसी दौरान माहौल गर्म हो गया और हाथापाई शुरू हो गई...फिर क्या था। सांसद एक दूसरे पर टूट पड़े। अल जज़ीरा के मुताबिक, सरकार के कार्यों पर निगरानी रखने के लिए सांसदों को ज्यादा ताकत देने के मामले में बहस हो रही थी।अल जज़ीरा के अनुसार, ताइवान की संसद में एक प्रस्ताव लाया गया है। इसके तहत सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए विपक्षी सांसदों को ज्यादा पावर देने की बात कही गई है।
इसके अलावा संसद में झूठा बयान देने पर सरकारी अधिकारियों पर क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा।इसी बिल पर वोटिंग से ठीक पहले नए राष्ट्रपति चिंग ते की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) और चीन समर्थक विपक्ष की कुमेन्तांग (केएमटी) पार्टी के लोगों के बीच झड़प हो गई। जब सांसद सदन में पहुंचे तो वे एक-दूसरे पर लड़ाई करने का आरोप लगाने लगे।बताया जा रहा है कि संसद में सांसदों के बीच हुई मारपीट के बाद कुछ सांसद स्पीकर की सीट पर भी चढ़ गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वे एक-दूसरे को खींचकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस बीच, सांसद सदन से एक बिल से जुड़े दस्तावेज लेकर भाग गया।
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त