होम लोन को लेकर इन बातों का रखें खास ख्याल
क्या आप भी खुद का घर लेने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की जानकारी वाला हो सकता है।
रिजर्व बैंक के मुताबिक जनवरी- मार्च तिमाही में घरों की कीमत में बीते 4 साल में सबसे ज्यादा इफाजा हुआ है। इस समयावधि में घरों की कीमत में 4.46 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इतना ही नहीं, घरों की कीमत महंगी होने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। घर लेने के लिए लोग होम लोन का सहारा ले रहे हैं।
बैंकों के कुल लोन में होम लोन की हिस्सेदारी 11वर्ष पहले 8.6 प्रतिशत हुआ करती थी, वहीं यह हिस्सेदारी अब बढ़कर 14 प्रतिशत हो गया है। जो दिखाता है कि लोग घर खरीदने के लिए होम लोन के विकल्प पर जा रहे हैं।
ऐसे में अगर आप घर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो होम लोन से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
होम लोन लेना कब है सही
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750-800 के बीच है तो होम लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। क्योंकि, इस क्रेडिट स्कोर के साथ आपको आकर्षक दरों पर होम लोन मिल सकता है।
- अगर आप पर पर्सनल या ऑटो लोन जैसी देनदारियां नहीं हैं तो होम लेने के बारे में सोच सकते हैं। आप पर होम लोन लेने के साथ ज्यादा ईएमआई का बोझ भर रहेगा।
- अगर आपके पास डाउन पेमेंट के लिए 20-30 प्रतिशत कैश है तो आप घर खरीदने के लिए तैयार हैं। इस स्थिति में होम लोन लेने के बारे में विचार बना सकते हैं।
इस बात का भी रखें ध्यान
अगर आप प्रॉपर्टी देख चुके हैं तो जल्दबाजी न करें। जरूरी है कि आपके द्वारा चुनी गई प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरियां लिया जाना भी जरूरी है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद