फिल्म 'फाइटर' के नए गाने 'हीर आसमानी' का टीजर हुआ जारी
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्म धमाल मचाने के तैयार हैं। इस लिस्ट में पहला नाम सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' का है, जो 25 जनवरी को रिलीज होगी। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के नए गाने का टीजर जारी कर दिया है।
'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा' कुछ गाने के बाद फाइटर के मेकर्स जल्द ही अगला गाना 'हीर आसमानी' रिलीज करेंगे। ऋतिक रोशन ने हीर आसमानी का टीजर जारी कर खुलासा किया कि गाना कब आएगा। 'हीर आसमानी' का टीजर ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को वायु सेना की वर्दी में दिखाया गया है।
टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण टेकऑफ के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। टीजर को साझा करते हुए ऋतिक लिखा है, "जमीन वालों को समझ नहीं आनी.. मेरी हीर आसमानी।" इसके बाद ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण , करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय की जोश भरी झलक मिलती है। यह गाना 8 जनवरी 2024 को रिलीज होगा।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा, फाइटर में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और भी अन्य शामिल हैं। मुख्य कलाकारों की शुरुआती झलकियां और किरदारों के नाम हाल ही में सामने आए थे। ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है, जबकि अनिल ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई है। दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ का किरदार निभाया है, जिन्हें मिन्नी के नाम से भी जाना जाता है।
वे सभी भारतीय वायु सेना की एयर ड्रैगन्स यूनिट से हैं, जिसमें अनिल कपूर के रॉकी कमांडिंग ऑफिसर हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म कही जाने वाली 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित