आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार
अयोध्या । मणि पर्वत के निकट तीर्थ क्षेत्र पुरम समेत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयार सभी टेंट सिटी में व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। आवासीय व्यवस्था के तहत मणि पर्वत के पास तैयार किए गए तीर्थ क्षेत्र पुरम में आठ हजार बिस्तर आगंतुकों के लिए हैं। पूरे परिसर को छह क्षेत्र में बांटा गया है। इसके अलावा छावनी के योग केंद्र और कारसेवकपुरम में भी आवासीय व्यवस्था पूर्ण हो गई है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली थी।
तीर्थ क्षेत्र पुरम में पांच भोजनालय प्रारंभ हो गए हैं, इसमें करीब 2000 लोगों का भोजन रोज बन रहा है। यहां का दस शैया वाला अस्पताल भी 20 चिकित्सकों के साथ चिकित्सा व्यवस्था संभाले हुए है। कई चिकित्सक रिजर्व में भी हैं। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और आवास योजना के प्रभारी कोटेश्वर शर्मा ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र द्वारा बसाई गई तीनों टेंट सिटी में सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। तीर्थ क्षेत्र पुरम में 300 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है इसके अलावा दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी बनाई गई है। छावनी योग केंद्र की टेंट सिटी के प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मनोज हैं। यहां की व्यवस्था में दर्शन, महेश, डा.परमानंद, रनदीप पोखरिया, धईरजजई, कुलदीप रावल, ब्रजेशानंद, राम मिलन, पंकज आदि लगे हैं। इसके अलावा कारसेवकपुरम की टेंट सिटी भी आगंतुकों की अगवानी को तैयार है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित