नर्स की हत्या के आरोपी ने किया सुसाइड
पीलीभीत । यूपी के पीलीभीत जिले में हत्या के आरोपी ने सुसाइड कर लिया है। एक नर्स का का शव पिछले दिनों शाहजहांपुर जिले के एक पिज्जा हब के बाथरूम में में पड़ा मिला था। इस मामले में नर्स युवती की पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिवम शुक्ला नाम के एक आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ रेप हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
इसी बीच हत्या के आरोप में घिरे एक आरोपी ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। आरोपी का शव पीलीभीत में पेड़ से लटकता मिला। इससे हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले की रहने वाली युवती शाहजहांपुर जिले में अपनी नानी के घर रहकर एक निजी अस्पताल में नर्स थी। 23 मई को युवती का शव शाहजहांपुर जिले के एक पिज्जा हब के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि युवती शिवम शुक्ला नाम के एक आरोपी के साथ पिज्जा हब के अंदर आई थी। वहां अवैध रूप से कपल को घंटे के हिसाब से कैमरा दिया जाता था। जानकारी के मुताबिक 23 मई को शाम 4 बजे युवती शिवम शुक्ला नाम के एक आरोपी के साथ पिज्जा हब में आई थी। करीब 5 बजे युवक खाना लाने के बहाने पिज्जा हब से बाहर निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद जब पिज्जा हब का मालिक अभिषेक कश्यप कैमरा चेक करने गया तो वहां नर्स का शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला। घटना के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने नर्स के पिता की शिकायत पर पिज्जा हब के मलिक और शिवम शुक्ला नाम के आरोपी के खिलाफ हत्या एवं रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शाहजहांपुर पुलिस शनिवार को आरोपी की तलाश में पूरनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में पहुंची थी। आरोपी तो पुलिस को नहीं मिला लेकिन परिजनों से पुलिस ने आरोपी के बारे में पूछताछ की। शनिवार को आरोपी शिवम शुक्ला ने गांव के पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। गांव के लोग जब खेतों पर जाने के लिए निकले तो उनकी नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पूरनपुर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरनपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने सुसाइड किया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण