अदालत परिसर के बाहर हुए हमले से मचा था हड़कंप
दिल्ली। पुलिस ने गोधरा गैंग के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है। उस पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हमला करने का गंभीर आरोप है। यह गिरफ्तारी राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित गोधरा गैंग के मुख्य आरोपी और अहम सदस्य रोहित सोलंकी को पकड़ लिया गया है। जिसने बीते दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला किया था। रोहित सोलंकी को हमले करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
लारेंस के वकील पर गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने चलवाई थी गोलियां
गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित एक वकील की कार पर राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पास हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। गैंगस्टर नवीन बॉक्सर के नाम से बताए जा रहे एक पोस्ट के जरिये बॉक्सर ने हमले की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली थी। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया था कि अधिवक्ता दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुई थी फायरिंग
पुलिस सूत्रों के अनुसार का कहना है कि खत्री को पहले भी हिंसा की धमकियां मिली थीं। मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास करीब रात 10 बजकर 10 मिनट पर एक कार पर गोलीबारी हुई और उस समय कार में पांच लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया के अनुसार, कार सवार लोगों ने हमलावरों की संख्या के बारे में अलग-अलग बयान दिए हैं। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया जिसमें गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने गोलीबारी की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली। उसी के नाम और तस्वीर वाले प्रोफाइल से साझा की गई पोस्ट में कहा गया है कि यह हमला उसने और उसके साथियों ने किया था तथा खत्री को धमकी भी दी गई थी। एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पोस्ट में ये लिखा गया था
पोस्ट में लिखा था कि लॉरेंस के लिए मुखबिर और बिचौलिए का काम करता है। तुम जबरन वसूली के सौदे तय करते हो और बैठकों के दौरान जानकारी लाते हो.. ऐसा करना बंद करो। अन्यथा, तुम्हारे कृत्यों का दंड मिलेगा और तुम्हारे पूरे परिवार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि हम पोस्ट और उसके स्रोत की जांच कर रहे हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, योगदान देने की बात कही
बंगाल राजनीति में बयानबाजी तेज, टीएमसी पर लोगों की जमीन हड़पने का आरोप
ईरान संकट के बीच भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, जल्द समाधान की मांग
मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
लोकतंत्र के पर्व में शामिल हों युवा, पीएम मोदी ने किया ज्यादा मतदान का आग्रह
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा, ईरान का नया कदम; जहाजों की राह बदली
वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा, संयुक्त राष्ट्र ने सौंपी चार बड़ी जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह